...
Home » Uncategorized » रालामंडल बायपास पर मौत की रफ्तार, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन समेत तीन की मौत

रालामंडल बायपास पर मौत की रफ्तार, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन समेत तीन की मौत

इंदौर की सुबह शुक्रवार को उस वक्त सन्नाटे में बदल गई, जब रालामंडल बायपास पर तेज रफ्तार का कहर बरपा। तड़के करीब 5:15 बजे एक टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार लोहे के ढेर में तब्दील हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

कार में प्रखर कासलीवाल, मनन संधू, प्रेरणा बच्चन और अंशुल राठी सवार थे। हादसे ने सबसे बड़ा झटका तब दिया, जब मृतकों में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन का नाम सामने आया। उनके साथ प्रखर कासलीवाल और मनन संधू की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अंशुल राठी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि सभी किसी पार्टी से लौट रहे थे। प्रेरणा बच्चन की जल्द शादी होने वाली थी, घर में तैयारियां चल रही थीं, रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका था। लेकिन एक पल में सब कुछ बदल गया। खुशियों से भरा घर मातम में डूब गया।

हादसे के बाद का मंजर और भी भयावह था। कार में शव बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए कटर से वाहन काटना पड़ा। वहीं, ट्रक चालक हादसे के तुरंत बाद फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के रास्तों पर नाकेबंदी कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है।

यह हादसा एक बार फिर शहर को आईना दिखाता है, रफ्तार की लापरवाही कब जानलेवा बन जाए, कहा नहीं जा सकता। रालामंडल बायपास पर हुई यह त्रासदी न सिर्फ तीन जिंदगियां छीन ले गई, बल्कि कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए उजाड़ गईं।

Share This
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.