Home » Uncategorized » सुकमा में बड़ा धमाका: अमित शाह का बस्तर दौरा से पहले नक्सल मोर्चे पर निर्णायक वार

सुकमा में बड़ा धमाका: अमित शाह का बस्तर दौरा से पहले नक्सल मोर्चे पर निर्णायक वार

सुकमा से इस वक्त की सबसे बड़ी ब्रेकिंग खबर सामने आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर प्रवास से ठीक पहले नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी रणनीतिक सफलता मिली है। सुकमा जिले में कुल 21 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया है, जिन पर कुल 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने SLR, AK-47, BGL लॉन्चर सहित कई अत्याधुनिक ऑटोमेटिक हथियार भी सुरक्षा बलों के सामने जमा किए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली बीते वर्षों में कई बड़ी और चर्चित नक्सली घटनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, जिससे यह सरेंडर और भी अहम माना जा रहा है।

यह आत्मसमर्पण बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज और सुकमा एसपी किरण चव्हाण की मौजूदगी में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक यह सिर्फ शुरुआत है कुछ ही देर में और नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना जताई जा रही है, जिससे संख्या और बढ़ सकती है।

सुरक्षा बलों की लगातार दबाव की रणनीति, विकास योजनाओं और पुनर्वास नीति का यह असर माना जा रहा है। सुकमा से आई यह खबर नक्सल मोर्चे पर एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x