Home » Uncategorized » हाइवे पर अचानक उठा धुएं का गुबार, धान से भरा ट्रक बन गया आग का गोला

हाइवे पर अचानक उठा धुएं का गुबार, धान से भरा ट्रक बन गया आग का गोला

नवेगांव (ग्रामीण) थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बालाघाट–गोंदिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम खुरसोड़ी के पास धान से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। तेज रफ्तार में दौड़ रहे ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन के निचले हिस्से में चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

ट्रक क्रमांक MH 35 K 5729 लांजी स्थित कलपाथरी उपार्जन केंद्र से सरकारी धान लेकर गर्रा वेयरहाउस की ओर जा रहा था। जैसे ही आग की लपटें उठीं, हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर से गुजर रहे वाहन वहीं थम गए और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह रुक गया।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को तुरंत सड़क किनारे रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग ने ट्रक के निचले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे धान की बोरियों में भी आग फैलने का खतरा पैदा हो गया।

सूचना मिलते ही नवेगांव पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी मात्रा में सरकारी धान को जलने से बचा लिया गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

नवेगांव थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने बताया कि आग बुझाने के दौरान पानी की बौछार से कुछ बोरियां भीग गई हैं, जिनके खराब होने की आशंका है। आग पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद धान की बोरियों को दूसरे ट्रक में स्थानांतरित किया जा रहा है।

घटना ने एक बार फिर हाइवे पर तेज रफ्तार और तकनीकी खामियों के खतरे को उजागर कर दिया, हालांकि सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x