...
Home » Uncategorized » धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर विवादित बयान को लेकर मांगी माफी, ब्रज के संतों की नाराजगी के बाद झुके बागेश्वर बाबा

धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर विवादित बयान को लेकर मांगी माफी, ब्रज के संतों की नाराजगी के बाद झुके बागेश्वर बाबा

भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करना बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भारी पड़ गया। विवाद बढ़ा, ब्रज के संतों ने कड़ी नाराजगी जताई और आखिरकार धीरेंद्र शास्त्री को हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। अब उनका यह माफीनामा चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, पूरा मामला 29 अक्टूबर का है, जब मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए कहा था कि हमारे राम सीधे हैं और तुम्हारे कृष्ण टेढ़े। इतना ही नहीं, उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप और चाल को लेकर भी ऐसी टिप्पणी की, जिससे श्रद्धालुओं और कृष्ण भक्तों की भावनाएं आहत हो गईं।

बयान सामने आते ही मथुरा और ब्रज क्षेत्र के संतों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। दिनेश फलाहारी महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें अपने शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं साध्वी इंदुलेखा और पंडित राजेश पाठक ने भी साफ कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और ब्रजभूमि के प्रति इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संतों का कहना था कि ब्रजवासियों की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

विवाद को बढ़ता देख अब धीरेंद्र शास्त्री ने हाथ जोड़कर क्षमा मांगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण एक ही हैं, दोनों में कोई अंतर नहीं है। उनकी टिप्पणी का उद्देश्य किसी तरह का भेदभाव या विभाजन पैदा करना नहीं था। यदि उनके शब्दों से किसी श्रद्धालु की भावना को ठेस पहुंची है, तो वे इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि धार्मिक मंचों से दिए जाने वाले बयानों में शब्दों की मर्यादा कितनी जरूरी है। क्योंकि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े भगवान और धार्मिक परंपराओं पर की गई टिप्पणी का असर केवल एक सभा तक सीमित नहीं रहता।

फिलहाल, धीरेंद्र शास्त्री की माफी के बाद विवाद शांत होता है या ब्रज के संतों की नाराजगी जारी रहती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.