...
Home » Uncategorized » किसानों ने CM का काफिला रोका, पांढुर्णा SP पर गिरी गाज; 50 IAS-IPS के तबादलों की तैयारी

किसानों ने CM का काफिला रोका, पांढुर्णा SP पर गिरी गाज; 50 IAS-IPS के तबादलों की तैयारी

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी सर्जरी की तैयारी के बीच पांढुर्णा से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के महज दो दिन बाद पांढुर्णा के एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को पद से हटा दिया गया है। मंगलवार देर रात सरकार की ओर से इसका आदेश जारी किया गया।

दरअसल, 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पांढुर्णा पहुंचे थे। दौरे के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के सामने विरोध जताया। मुख्यमंत्री जब वापस लौट रहे थे, उसी दौरान किसानों ने उनका काफिला रोक लिया।

किसानों के हाथों में सूखी और मुरझाई हुई फसलें थीं। किसानों ने सरकार से जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने और कृषि कर्ज माफ करने की मांग की। किसानों का कहना था कि फसलें खराब होने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद मुश्किल हो गई है और उन्हें सरकार से तत्काल राहत की जरूरत है।

अब मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की घटना के बाद पांढुर्णा के एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को हटा दिया गया है। उनकी जगह विदिता को नई जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

इसी के साथ मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा भी तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक सरकार जल्द करीब 50 IAS और IPS अधिकारियों के तबादले कर सकती है। इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर और एसपी भी बदले जा सकते हैं।

यानी आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब नजर इस बात पर है कि सरकार की अगली तबादला सूची में किन जिलों के कलेक्टर और एसपी का नाम शामिल होता है और पांढुर्णा की घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर आगे क्या कार्रवाई होती है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.