...
Home » Uncategorized » गुजरात में रफ्तार का कहर, ट्रेलर से टकराई बोलेरो; 7 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

गुजरात में रफ्तार का कहर, ट्रेलर से टकराई बोलेरो; 7 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

गुजरात के भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। शिव शक्ति होटल के पास तेज रफ्तार बोलेरो एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर के अगले पहिए तक टूटकर अलग हो गए।

बताया जा रहा है कि बोलेरो में अलंग शिपयार्ड के सात कर्मचारी सवार थे। सभी कर्मचारी काम के सिलसिले में भावनगर से अलंग शिपयार्ड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो में सवार छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार दी। इस हादसे में कुल सात लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान विजयभाई चंदुभाई वोरा, पीयूषभाई बिपिनचंद्र शाह, प्रितेशभाई बिपिनचंद्र भयाणी, भार्गवभाई गोसाई, हिरेनभाई मेहता, योगेशभाई शाह और जयेशभाई हिम्मतभाई वसानी के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने और शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह हादसा एक बार फिर सड़क किनारे भारी वाहनों को खड़ा करने और तेज रफ्तार में वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर सड़क पर खड़े ट्रेलर को समय रहते क्यों नहीं हटाया गया और क्या वहां पर्याप्त चेतावनी संकेत मौजूद थे—इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

एक साथ सात लोगों की मौत से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। एक पल में सात परिवारों की खुशियां गम में बदल गईं।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.