...
Home » Uncategorized » सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर बड़ा हमला

सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर बड़ा हमला

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सियासत गरमा गई है। ग्वालियर पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पटवारी ने सागर की बंडा तहसील के गूगरा खुर्द, नौराज और बराज समेत कई गांवों में संदिग्ध जहरीली शराब से हुई मौतों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले सागर के शाहपुरा में 9 लोगों की मौत हुई थी और अब बंडा क्षेत्र में 11 लोगों की जान जा चुकी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब माफिया बेखौफ है और अवैध शराब के कारण लगातार लोगों की जान जा रही है। उनका कहना है कि सरकार को इस पूरे मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को पहले लिखे अपने पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार को पहले ही प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे को लेकर आगाह किया था। इसके बावजूद अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो सवाल सरकार की कार्यप्रणाली पर उठेंगे।

पटवारी ने मांग की कि जहरीली शराब मामले में दोषियों की पहचान कर उन्हें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए यहां तक कह दिया कि इतनी मौतों के बाद भी अगर कार्रवाई नहीं होती, तो जनता को सोचना पड़ेगा कि यह सरकार है या हत्या करने वाली मशीनरी।

वहीं, पटवारी ने राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे को अनुमति देने की भी मांग की। उन्होंने सरकार से कहा कि राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर किसी तरह की रुकावट नहीं होनी चाहिए।

अब सवाल यही है कि सागर में हुई इन मौतों के मामले में सरकार कब तक और कितनी सख्त कार्रवाई करती है? जांच के बाद सामने आने वाली तस्वीर पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.