...
Home » Uncategorized » दामोदर यादव की बड़ी मांग, प्रदीप मिश्रा-धीरेन्द्र शास्त्री के ट्रस्ट सरकारी नियंत्रण में लेने की उठी आवाज

दामोदर यादव की बड़ी मांग, प्रदीप मिश्रा-धीरेन्द्र शास्त्री के ट्रस्ट सरकारी नियंत्रण में लेने की उठी आवाज

भोपाल में बीपी मंडल की जयंती के मौके पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य दामोदर यादव मंडल ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर पिछड़ा वर्ग से जुड़े कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण तत्काल लागू करने और 13 प्रतिशत होल्ड हटाने की मांग उठाई। नेताओं का कहना है कि मंडल कमीशन की सिफारिशों के अनुरूप पिछड़े वर्ग को उसका संवैधानिक और सामाजिक अधिकार मिलना चाहिए।

दामोदर यादव मंडल ने धार्मिक ट्रस्टों को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने प्रदीप मिश्रा और धीरेन्द्र शास्त्री से जुड़े ट्रस्टों को सरकारी नियंत्रण में लेने की मांग उठाई। इस मांग ने प्रदर्शन को और ज्यादा चर्चा में ला दिया।

ज्ञापन में निजी क्षेत्र के संस्थानों में भी आबादी के अनुपात में आरक्षण लागू करने की मांग की गई। साथ ही सरकारी नौकरियों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने की बात कही गई।

प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा और लोकसभा में ओबीसी के लिए सीटें आरक्षित करने तथा पिछड़े वर्ग को राजनीतिक आरक्षण देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की भी मांग रखी।

अब देखना होगा कि सरकार इन पांच सूत्रीय मांगों पर क्या रुख अपनाती है और दामोदर यादव की ट्रस्टों को लेकर उठाई गई मांग पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.