वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। शहर के सभी 84 घाट पानी में डूब चुके हैं। मणिकर्णिका घाट पर जलभराव के चलते छत पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है, तो वहीं दशाश्वमेध घाट की प्रसिद्ध गंगा आरती भी अब छत से कराई जा रही है। लगातार बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और गंगा-घाघरा समेत छह नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
लखनऊ, बाराबंकी समेत कई इलाकों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। प्रशासन और स्थानीय लोग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
Post Views: 3







