...
Home » Uncategorized » जयपुर में CJP प्रवक्ता से मारपीट, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जयपुर में CJP प्रवक्ता से मारपीट, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जयपुर के बगरू इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के स्कूल निरीक्षण को लेकर शुक्रवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। रामपुरा कंवरपुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे CJP के को-कन्वीनर और प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों का ग्रामीणों ने विरोध किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने रांका और उनके साथ आए लोगों को पीटकर गांव से बाहर खदेड़ दिया। इस दौरान पथराव किए जाने की भी बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे CJP के कुछ कार्यकर्ता गांव पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं को गांव से बाहर निकाल दिया। इसके बाद CJP के विरोध में ग्रामीण सरकारी स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए।

करीब 10 बजे जब आशुतोष रांका अपने समर्थकों के साथ स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे, तो ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर रांका और उनके साथियों को वहां से निकलना पड़ा। आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव भी किया।

वहीं, CJP की महिला समर्थकों के साथ भी विवाद हुआ। गांव की महिलाओं ने विरोध करते हुए उन पर मिट्टी फेंकी। पूरे घटनाक्रम के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

CJP के विरोध में ग्रामीणों ने गांव के मुख्य रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रास्ता रोक दिया। लोगों ने बाकायदा घेराबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि बाहरी लोगों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम ने स्कूल निरीक्षण को लेकर उठे विवाद को बड़ा राजनीतिक टकराव बना दिया है। अब सवाल यह है कि स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP नेताओं और ग्रामीणों के बीच आखिर विवाद इतना क्यों बढ़ा कि मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया?

फिलहाल गांव में विरोध और तनाव के बीच प्रशासन के सामने स्थिति को नियंत्रित करने और पूरे मामले की जांच करने की चुनौती है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.