...
Home » Uncategorized » मोहाली रेप केस: FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, हाईवे जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

मोहाली रेप केस: FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, हाईवे जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

मोहाली में युवती से दुष्कर्म के गंभीर आरोपों के मामले में FIR दर्ज होने के करीब डेढ़ महीने बाद भी आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे जाम कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने करीब डेढ़ महीने पहले पुलिस को शिकायत देकर FIR दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने आरोपी के रसूख और राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

FIR की कॉपी सामने आने के बाद मामले के आरोप और भी गंभीर हो गए हैं। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने युवती को अपने घर में काम के लिए रखा था। आरोप है कि एक दिन घर में किसी के मौजूद नहीं होने पर आरोपी ने युवती को कमरे में खींचकर ले गया, दरवाजा बंद किया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता को घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शिकायत के अनुसार, इसके बाद भी आरोपी ने कई बार युवती की इच्छा के खिलाफ उसके साथ संबंध बनाए। जब पीड़िता के पीरियड्स नहीं आए तो जांच कराई गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने पहचान की एक नर्स के जरिए उसका गर्भपात कराया। गर्भपात के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कथित घटना का खुलासा हुआ।

फिलहाल आरोपी डॉक्टर क्लिनिक बंद कर फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अब प्रदर्शन और बढ़ते दबाव के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि FIR दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी में देरी क्यों हुई और आरोपी कब पुलिस की गिरफ्त में आएगा।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.