...
Home » Uncategorized » जयपुर एयरपोर्ट पर विमान से वाहन की टक्कर, पायलट और NCC कैडेट सुरक्षित

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान से वाहन की टक्कर, पायलट और NCC कैडेट सुरक्षित

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ट्रेनिंग फ्लाइट के लिए माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट को पार्किंग एरिया से रनवे की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एयरपोर्ट की ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के एक वाहन ने विमान को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में बैठे पायलट और ट्रेनी NCC कैडेट पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9 बजे की है। माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट में विंग कमांडर पायलट के साथ एक NCC कैडेट मौजूद था। दोनों ट्रेनिंग फ्लाइट के लिए विमान को हवाई पट्टी की ओर ले जा रहे थे। उसी समय इंडोथाई एजेंसी का ग्राउंड हैंडलिंग वाहन भी एयरपोर्ट परिसर में मूव कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई।

हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत विमान और वाहन को सुरक्षित किया। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।

फिलहाल विमान को उड़ान से पहले तकनीकी जांच के लिए रखा गया है। जांच के बाद ही यह साफ होगा कि विमान को कितना नुकसान पहुंचा है और इसे दोबारा उड़ान के लिए कब तैयार किया जा सकेगा।

एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे ने ग्राउंड मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और समन्वय को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट से ही सामने आएगा कि आखिर चूक कहां हुई और इस टक्कर की असली वजह क्या थी।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.