...
Home » Uncategorized » शादी के तीसरे दिन उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझती रही सपना

शादी के तीसरे दिन उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझती रही सपना

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से नवविवाहिता की मौत का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। लक्ष्मणगढ़ गांव में शादी के महज तीसरे दिन 22 वर्षीय सपना गुर्जर ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। ससुराल पक्ष ने सपना को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

सपना की हालत गंभीर थी। शुरुआती इलाज ग्वालियर में कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दिल्ली के अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जिंदगी नहीं बच सकी।

पुलिस के मुताबिक, सपना ग्वालियर के लक्ष्मणगढ़ गांव की रहने वाली नहीं थी, बल्कि गोरमी की निवासी थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस घटना ने परिवार को सदमे में डाल दिया। करीब 100 दिनों तक सपना जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती रही। इस दौरान परिवार को उसके ठीक होने की उम्मीद थी, लेकिन 6 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। महाराजपुरा पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है। नवविवाहिता ने शादी के महज तीन दिन बाद इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके पीछे आखिर क्या वजह थी यह सवाल अब जांच का अहम हिस्सा है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.