...
Home » Uncategorized » एयरफोर्स जॉइनिंग से पहले मौत… खुशियां मातम में बदली, कुएं में मिला शव, गले में केबल… हत्या की आशंका

एयरफोर्स जॉइनिंग से पहले मौत… खुशियां मातम में बदली, कुएं में मिला शव, गले में केबल… हत्या की आशंका

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। 21 वर्षीय मोहित गलफट का भारतीय वायु सेना में चयन हुआ था। शनिवार को ही उसे जॉइनिंग लेटर मिला था। परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल था। मोहित ने इस खुशी में गांव के हनुमान मंदिर में मिठाई बांटी और सभी का आशीर्वाद लिया। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यही खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल जाएगी।

परिजनों के अनुसार, शनिवार रात मोहित मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह खेत के पास स्थित एक कुएं में उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

मोहित का शव जिस हालत में मिला, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उसके गले में करीब चार फीट लंबा एल्यूमीनियम केबल लिपटा हुआ था। मौके पर पहुंचे फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने शुरुआती जांच में आशंका जताई कि पहले उसकी हत्या की गई और फिर शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंका गया। हालांकि पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

परिवार का कहना है कि मोहित को सोमवार, 27 जुलाई को ट्रेनिंग के लिए देहरादून रवाना होना था। उसका ट्रेन रिजर्वेशन भी हो चुका था। लेकिन देश की सेवा का सपना पूरा होने से पहले ही उसकी जिंदगी रहस्यमय परिस्थितियों में खत्म हो गई।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर मोहित की मौत हादसा है, आत्महत्या है या फिर सुनियोजित हत्या? पुलिस जांच के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ पाएगा। पूरे गांव और परिवार की नजर अब जांच के नतीजों पर टिकी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.