...
Home » Uncategorized » इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी अपहरण की वजह, रोते हुए वीडियो ने खोली नाबालिग की कैद की कहानी

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी अपहरण की वजह, रोते हुए वीडियो ने खोली नाबालिग की कैद की कहानी

पंजाब के लुधियाना से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती अब कथित अपहरण की सनसनीखेज कहानी में बदल गई है। आरोप है कि एक युवक अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को अपने साथ ले गया और उसे अपनी कैद में रखा हुआ है। इस पूरे मामले ने परिवार के साथ-साथ पुलिस की भी चिंता बढ़ा दी है।

पीड़िता लगातार अपनी बड़ी बहन को व्हाट्सएप के जरिए वीडियो और वॉइस मैसेज भेज रही है। वायरल वीडियो में नाबालिग फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि वह कैमरे पर कुछ बोल नहीं रही, लेकिन उसकी आंखों के आंसू और चेहरे का डर बहुत कुछ बयां कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, लड़की ने अपनी बहन और जीजा के लिए वॉइस मैसेज भी भेजे हैं। एक संदेश में वह भावुक होकर कहती है, “जीजा जी, आपने मुझे अपनी बेटी माना है… एक बार मुझसे बात कर लो।” इस संदेश ने परिवार की बेचैनी और बढ़ा दी है।

परिजनों का आरोप है कि युवक बेहद शातिर तरीके से सिर्फ व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजवा रहा है, ताकि मोबाइल की लोकेशन आसानी से ट्रेस न हो सके। इसी वजह से पुलिस को दोनों तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस तकनीकी टीम की मदद से दोनों की लोकेशन तलाशने में जुटी हुई है। साथ ही सोशल मीडिया और डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर नाबालिग किस हालत में है और पुलिस उसे कब तक सुरक्षित बरामद कर पाएगी। इस पूरे मामले पर पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.