...
Home » Uncategorized » वायनाड में बारिश बनी कहर, सुरंग की मिट्टी खिसकी, 2 की मौत, सीसीटीवी में कैद मंजर, टैंकर बहा, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

वायनाड में बारिश बनी कहर, सुरंग की मिट्टी खिसकी, 2 की मौत, सीसीटीवी में कैद मंजर, टैंकर बहा, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

केरल के वायनाड से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह लगातार हो रही भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड ने तबाही मचा दी। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। आशंका है कि कई लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।

यह हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, जहां मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुरंग की खुदाई से निकाली गई मिट्टी को बाहर जमा किया गया था। लगातार बारिश के कारण यह मिट्टी अचानक खिसक गई और देखते ही देखते भारी मात्रा में मलबा तेज रफ्तार से नीचे आ गया।

हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर सुरंग की ओर से मलबे की तेज लहर आती दिखाई देती है, जो एक भारी टैंकर को भी खिलौने की तरह बहाकर ले जाती है। इस दौरान कई वाहन और बैरिकेड भी मलबे की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दो लोग मलबे में दब गए, जिनकी तलाश लगातार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम को देखते हुए सोमवार से ही सुरंग निर्माण का काम एहतियातन रोक दिया गया था, लेकिन भारी बारिश के चलते जमा मिट्टी अचानक ढह गई और यह बड़ा हादसा हो गया।

फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि प्रभावित क्षेत्र के आसपास जाने से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। इस हादसे ने एक बार फिर भारी बारिश के दौरान निर्माण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.