...
Home » Uncategorized » ग्वालियर में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में लगातार भड़क रही लपटें

ग्वालियर में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में लगातार भड़क रही लपटें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक ऐसी रहस्यमयी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। आंतरी गांव में एक ही परिवार के पांच भाइयों के घरों में बिना किसी स्पष्ट वजह के बार-बार आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शुरुआती जांच में न तो शॉर्ट सर्किट के कोई सबूत मिले हैं और न ही गैस चूल्हे या किसी अन्य सामान्य कारण की पुष्टि हुई है।

परिजनों का कहना है कि सबसे पहले कल्याण सिंह बघेल के घर में कपड़ों और बिस्तरों में अचानक आग लगी। इसके कुछ ही समय बाद सेवाराम बघेल के घर में रखी खाद्य सामग्री जलने लगी। धीरे-धीरे यही घटनाएं कामता प्रसाद, महेंद्र और लक्षीराम बघेल के घरों में भी होने लगीं। कभी कपड़ों में आग भड़कती, तो कभी बिस्तर और घरेलू सामान जलने लगता।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल बना दिया है। हालात ऐसे हैं कि परिवार के कई सदस्य रात में घर के भीतर सोने की बजाय बाहर खुले में रात बिताने को मजबूर हैं। रहस्यमयी घटनाओं के चलते कुछ लोगों ने तांत्रिकों का भी सहारा लिया, लेकिन अब तक किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है।

उधर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने प्रभावित मकानों के कुछ हिस्सों को सील कर जांच की। फिलहाल सीलिंग के बाद आग लगने की घटनाएं थम गई हैं, लेकिन आखिर यह आग कैसे और क्यों लग रही थी, इसका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है।

अब सभी की नजर प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस रहस्य से पर्दा उठा सकती है। आखिर यह किसी तकनीकी वजह का मामला है, किसी शरारत का नतीजा या फिर कुछ और… इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

 

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.