...
Home » Uncategorized » अमेरिका-ईरान युद्ध रुका, दुनिया ने ली राहत की सांस, वर्साय से उठी शांति की नई दस्तक

अमेरिका-ईरान युद्ध रुका, दुनिया ने ली राहत की सांस, वर्साय से उठी शांति की नई दस्तक

दुनिया को कई दिनों से जिस खबर का इंतजार था, वह आखिरकार सामने आ गई है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध अब थम गया है। दोनों देशों ने युद्ध समाप्त करने के लिए एक अंतरिम शांति समझौते यानी एमओयू पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भी डिजिटल माध्यम से दस्तावेज को मंजूरी दी। भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह करीब 5 बजे इस समझौते के लागू होने की घोषणा कर दी गई।

इस समझौते को पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके तहत ईरान में युद्ध समाप्त करने, लेबनान में संघर्ष रोकने और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने पर सहमति बनी है। साथ ही अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने का भी प्रावधान शामिल बताया जा रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि इस समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर 19 जून को स्विट्जरलैंड के लूसर्न शहर में होने थे, लेकिन घटनाक्रम ने अचानक मोड़ लिया और तय कार्यक्रम से एक दिन पहले ही फ्रांस के वर्साय पैलेस में समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया।

अगर यह समझौता पूरी तरह सफल रहता है तो न केवल अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होगा, बल्कि वैश्विक व्यापार, तेल बाजार और मध्य पूर्व की स्थिरता पर भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस ऐतिहासिक समझौते के अगले कदम पर टिकी हुई है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.