देवास के कमलापुर में सरकारी वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 100 ग्रामीणों ने वन अमले और पुलिस बल को घेर लिया और आधे घंटे तक पत्थर व गोफन से हमला किया।
हमले में वन विभाग के 6 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें 3 के सिर फूट गए। उपद्रवियों ने 8 सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और निगरानी के लिए उड़ाए गए ड्रोन को भी नुकसान पहुंचाया। घटना का ड्रोन वीडियो सामने आया है, जिसमें वनकर्मी जान बचाने के लिए खेतों की ओर भागते नजर आ रहे हैं।
यह पूरी घटना शनिवार सुबह देवास जिले के जिनवाणी वन परिक्षेत्र की कमलापुर बीट में हुई, जहां वन विभाग की टीम सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।
Post Views: 7







