...
Home » Uncategorized » स्टेज पर बदसलूकी पड़ी भारी, डांसर की शिकायत पर FIR दर्ज, कमर छूते ही जड़ा थप्पड़, बोली- परिवार के लिए करती हूं काम

स्टेज पर बदसलूकी पड़ी भारी, डांसर की शिकायत पर FIR दर्ज, कमर छूते ही जड़ा थप्पड़, बोली- परिवार के लिए करती हूं काम

हरियाणा की चर्चित डांसर के साथ स्टेज पर हुई बदसलूकी अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला उस घटना से जुड़ा है, जब 3 जून को एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने डांस परफॉर्मेंस के बीच डांसर की कमर छूने की कोशिश की थी। जवाब में डांसर ने मंच पर ही युवक को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

रविवार को डांसर खुद थाने पहुंची और पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही डांसर ने भावुक वीडियो जारी कर कहा कि वह शौक से नहीं, बल्कि अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए स्टेज पर काम करती हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर सिर्फ पैसे कमाना ही मकसद होता, तो उनकी बहन भी इसी पेशे में होती। अब इस मामले ने महिला सम्मान, कलाकारों की सुरक्षा और सार्वजनिक आयोजनों में अनुशासन को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.