...
Home » Uncategorized » शिक्षा मंत्री को CJP का अल्टीमेटम,13 जून तक इस्तीफा नहीं तो देशभर में आंदोलन, 24 घंटे में 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े

शिक्षा मंत्री को CJP का अल्टीमेटम,13 जून तक इस्तीफा नहीं तो देशभर में आंदोलन, 24 घंटे में 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े

देशभर में परीक्षा गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री को खुली चुनौती देते हुए 13 जून तक इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि यदि तय समय सीमा तक इस्तीफा नहीं दिया गया तो वे खुद अलग-अलग राज्यों और शहरों में पहुंचकर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

अभिजीत दीपके ने साफ कहा कि यदि इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो देशभर के छात्र एक बार फिर दिल्ली कूच करेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से देश की राजनीति हिंदू-मुस्लिम जैसे मुद्दों में उलझी रही, जबकि युवाओं के रोजगार, शिक्षा और भविष्य जैसे मूल मुद्दे पीछे छूट गए। उनका कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर अब देशभर में व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

गौरतलब है कि 6 जून को जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया था, जिसमें विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई गई थी। आंदोलन के बाद अभिजीत दीपके की लोकप्रियता में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और छात्र वर्ग में इस अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Share This
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.