...
Home » Uncategorized » ईएसबी की बड़ी चूक, सर्वर ने छीना युवाओं का मौका, तीन घंटे इंतजार के बाद परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा

ईएसबी की बड़ी चूक, सर्वर ने छीना युवाओं का मौका, तीन घंटे इंतजार के बाद परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को तकनीकी अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन सर्वर फेल होने के कारण प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी घंटों इंतजार करते रहे। करीब तीन घंटे की अनिश्चितता के बाद परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की गई, जिससे उम्मीदवारों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

दूर-दराज जिलों से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए। डिंडोरी से सतना पहुंचे धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि परीक्षा के लिए उन्हें अपनी दो दिन की मजदूरी छोड़नी पड़ी और यात्रा पर भी खर्च करना पड़ा, लेकिन अंत में परीक्षा रद्द कर दी गई। उनका कहना है कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा? अभ्यर्थियों का आरोप है कि तकनीकी तैयारियों के बिना परीक्षा आयोजित कर युवाओं के समय, मेहनत और पैसे के साथ खिलवाड़ किया गया है। बढ़ते विरोध के बीच ईएसबी ने परीक्षा की नई तारीख 20 जून घोषित कर दी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.