...
Home » Uncategorized » सिर्फ 40 हजार का लोन, 4.5 लाख की ठगी, फोटो एडिट कर ब्लैकमेल, साइबर गिरोह बेनकाब

सिर्फ 40 हजार का लोन, 4.5 लाख की ठगी, फोटो एडिट कर ब्लैकमेल, साइबर गिरोह बेनकाब

इंदौर में एक ऑनलाइन लोन ऐप ने एक महिला की जिंदगी को डर और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा दिया। महज 40 हजार रुपए के लोन के बदले महिला से करीब साढ़े चार लाख रुपए वसूल लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील बनाया और उन्हें रिश्तेदारों व परिचितों तक भेज दिया। अब क्राइम ब्रांच ने इस सनसनीखेज साइबर फ्रॉड मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाणगंगा क्षेत्र निवासी हर्षिता ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2025 में पारिवारिक जरूरत के चलते उसने प्ले स्टोर से “क्रेडिट लीफ” नाम का लोन ऐप डाउनलोड किया था। सात दिन की अवधि के लिए 40 हजार रुपए का लोन लेने के बाद उसकी मुश्किलें शुरू हो गईं। तय तारीख से पहले ही अंतरराष्ट्रीय नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आने लगे और तत्काल भुगतान का दबाव बनाया गया।

आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो मोबाइल में मौजूद फोटो और वीडियो को एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल कर दिया जाएगा। डर के कारण महिला ने पहले 80 हजार रुपए जमा कर दिए, लेकिन इसके बाद भी वसूली का सिलसिला नहीं रुका। आरोपियों ने फोटो एडिट कर रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दिए, जिससे महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई।

पीड़िता के अनुसार पिछले छह महीनों में उससे करीब 4 लाख 50 हजार रुपए अलग-अलग यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर कराए गए। इतना ही नहीं, कई बार बिना मांगे उसके खाते में छोटी रकम जमा कर दी जाती थी और बाद में उस पर भारी ब्याज व अतिरिक्त रकम की मांग की जाती थी। जब पूरा मामला परिवार के सामने आया तो महिला ने पुलिस से शिकायत की। फिलहाल साइबर क्राइम शाखा ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.