...
Home » Uncategorized » दो दिन से बंद था कमरा, अंदर मिली मौत, शेयर ट्रेडिंग के बीच थम गई जिंदगी

दो दिन से बंद था कमरा, अंदर मिली मौत, शेयर ट्रेडिंग के बीच थम गई जिंदगी

छतरपुर में एक स्टॉक मार्केट ट्रेडर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के बंद कमरे में उसका शव जमीन पर बिछे बिस्तर पर पड़ा मिला। नाक से खून बह रहा था, जबकि कमरे में लैपटॉप चालू हालत में मिला, जिसमें MCX और शेयर बाजार से जुड़ी वेबसाइटें खुली हुई थीं।

मृतक की पहचान राजेश अग्रवाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बरुआसागर के निवासी थे। परिवार लंबे समय से छतरपुर में रह रहा था और हाल ही में नए मकान में शिफ्ट हुआ था। परिजनों के अनुसार राजेश पिछले दो दिनों से अपने कमरे से बाहर नहीं निकले थे।

जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। शव के पास लैपटॉप चालू था और शेयर बाजार से जुड़े काम के संकेत मिल रहे थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह प्राकृतिक मौत थी, आत्महत्या या फिर किसी अन्य वजह से हुई संदिग्ध घटना।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.