वीकेंड गोल्फ कार्यक्रम बीच में छोड़कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अचानक व्हाइट हाउस लौटने से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ट्रम्प प्रशासन की इस अचानक गतिविधि ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर सकता है। CBS न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रम्प प्रशासन नए हमलों की रणनीति पर गंभीरता से विचार कर रहा है, हालांकि अंतिम फैसला अभी बाकी है।
बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने छुट्टियों के कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि वॉशिंगटन में सुरक्षा और सैन्य स्तर पर तेजी से गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं।
उधर, ईरान ने भी सख्त तेवर दिखाए हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने दावा किया है कि ईरानी सेना किसी भी “बेवकूफी भरे कदम” का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका गहरा गई है।







