प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इटली की राजधानी रोम पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी से मुलाकात कर उन्हें “माय फ्रेंड” बताते हुए सोशल मीडिया पर खास तस्वीर साझा की, जो तेजी से वायरल हो रही है।
दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और कई अहम वैश्विक व द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। बातचीत में व्यापार, निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना अंदाज और मजबूत रिश्तों की झलक देखने को मिली।
PM मोदी ने कहा कि भारत और इटली की दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है और औपचारिक बैठकों में सहयोग के नए आयामों पर चर्चा जारी रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी इटली में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से भी मुलाकात करेंगे।







