मध्य प्रदेश में 20 मई को दवा कारोबारियों की हड़ताल का बड़ा असर देखने को मिलेगा। भोपाल में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर यह बंद ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में किया जा रहा है।
भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जिले के सभी रिटेल और थोक दवा व्यापारी बंद का समर्थन करेंगे। उनका कहना है कि ऑनलाइन दवा व्यापार के जरिए नकली, एक्सपायरी और गलत दवाओं की सप्लाई का खतरा बढ़ रहा है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
एसोसिएशन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरी दवाएं पहले ही खरीद लें। हालांकि अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर इस बंद से मुक्त रहेंगे, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी न हो।
Post Views: 10







