...
Home » Uncategorized » दोस्ती से दुष्कर्म तक का सफर, धर्मांतरण से इनकार पर आरोपी बना हैवान

दोस्ती से दुष्कर्म तक का सफर, धर्मांतरण से इनकार पर आरोपी बना हैवान

 

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक 33 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने हिंदू नाम बताकर उससे दोस्ती की, नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला को जब सच्चाई का पता चला कि आरोपी की पहचान और धर्म कुछ और है, तब हालात पूरी तरह बदल गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी यश चौहान उर्फ मोहम्मद जीशान, निवासी धीरज नगर, को गिरफ्तार कर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और जबरन धर्मांतरण से जुड़ी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

टीआई सुशील पटेल के अनुसार, आरोपी की गतिविधियों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वर्ष 2020 में पीड़िता की मुलाकात आरोपी से उस समय हुई थी, जब वह पाटनीपुरा क्षेत्र में एक कॉस्मेटिक्स दुकान पर काम के सिलसिले में आती-जाती थी। आरोपी सिटी वैन चालक था और उसने खुद को यश चौहान बताकर महिला का विश्वास जीता।

धर्मांतरण से इनकार बना हिंसा की वजह
पीड़िता के अनुसार, कुछ समय बाद आरोपी उसे मूसाखेड़ी स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर आरोपी उसे कन्नोद ले गया और अपने परिवार से मिलवाया, तभी महिला को उसकी असली पहचान का पता चला। परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर महिला पर दबाव बनाना शुरू किया और यहां तक धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानी तो गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

अप्रैल 2021 में महिला ने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन आरोपी ने साफ शर्त रख दी कि वह बच्चे को तभी अपनाएगा, जब महिला धर्म परिवर्तन करेगी। महिला के इनकार के बाद विवाद बढ़ता गया। 19 जनवरी को आरोपी आखिरी बार महिला के कमरे पर पहुंचा, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए, दोबारा धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और इंकार करने पर बेरहमी से मारपीट की। महिला का सिर दीवार से पटक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आरोपी महिला को उसकी बहन के घर छोड़कर फरार हो गया। एमवाय अस्पताल में करीब दस दिन इलाज के बाद जब महिला ने पूरी घटना परिजनों को बताई, तब मामला सामने आया। हिंदू संगठनों की सहायता से पुलिस तक पहुंची शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

 

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.