...
Home » Uncategorized » भारत ने पाकिस्तान को 253 का दिया टारगेट

भारत ने पाकिस्तान को 253 का दिया टारगेट

बुलवायो में अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप का सुपर-6 मुकाबला अब सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि गणित और दबाव की जंग बन चुका है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो अब उसी पर भारी पड़ता दिख रहा है।

पाकिस्तान की टीम ने 28 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। क्रीज पर उस्मान खान 49 रन और फरहान यूसुफ 35 रन बनाकर डटे हुए हैं। इससे पहले हमजा जहूर 42 रन बनाकर कनिष्क चौहान की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत को शुरुआती सफलता हेनिल पटेल ने दिलाई, जिन्होंने चौथे ओवर में समीर मिन्हास को LBW आउट किया। समीर वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ 172 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

लेकिन असली ट्विस्ट अब सामने है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को यह लक्ष्य 33.3 ओवर में हासिल करना होगा। अगर पाकिस्तान 252 रन बनाने के बाद छक्का लगाकर स्कोर 258 तक पहुंचाता है, तो उसके पास लक्ष्य चेज करने के लिए 34.3 ओवर होंगे। वहीं अगर पाकिस्तान 34.4 ओवर या उसके बाद 258 रन बनाता है, तो मैच जीतने के बावजूद वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और भारत सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा।

यानि बुलवायो की इस पिच पर ऐसा भी हो सकता है कि पाकिस्तान जीत का जश्न मनाए, लेकिन सेमीफाइनल का टिकट भारत के हाथ में चला जाए। अगर भारत इस मुकाबले से निकल गया, तो सेमीफाइनल में उसका सामना अफगानिस्तान से होगा।

हर ओवर के साथ समीकरण बदल रहे हैं, हर रन के साथ दबाव बढ़ रहा है। अब सवाल सिर्फ जीत का नहीं, सही समय पर सही रन बनाने का है। बुलवायो में क्रिकेट इतिहास का एक और यादगार ड्रामा लिखा जा रहा है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.