...
Home » Uncategorized » रीवा में 3 मिनट में 100 लाठियां मारी, कबाड़ व्यापारी को अधमरा किया

रीवा में 3 मिनट में 100 लाठियां मारी, कबाड़ व्यापारी को अधमरा किया

रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र के शिवपुर से सामने आया एक मामला  इंसानियत को झकझोर देने वाला है। रविवार को वायरल हुए इस वीडियो में पांच हमलावर एक युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। लाठी-डंडों से लगातार वार, चीख-पुकार और आसपास खड़े लोगों की बेबसी—महज तीन मिनट में युवक पर करीब 100 लाठियां बरसाई गईं। जब वह लहूलुहान होकर अचेत हो गया, तब भी हमलावरों का कहर नहीं रुका।

पीड़ित कबाड़ व्यापारी अतीक और उनके भाई सफीक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। प्रयागराज में हालत बिगड़ने पर दोनों को लखनऊ रेफर किया गया, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने मौके पर मौजूद लोगों को डराने के लिए पिस्टल भी दिखाई, ताकि कोई बीच-बचाव न कर सके।

शिवपुर के सरपंच ने बताया कि इस खूनी हमले की जड़ कुछ दिन पुरानी रंजिश है। पौष मेले के दौरान रास्ता साफ न होने को लेकर बुलेट बाइक सवार युवकों और दुकान हटा रहे व्यापारी के बीच कहासुनी हुई थी। वही मामूली विवाद समय के साथ सुलगता रहा और आखिरकार दबंगों ने पुरानी रंजिश का बदला इस खौफनाक हमले से लिया।

अब सवाल यह है कि सरेआम हुई इस दरिंदगी के बाद कानून कितनी तेजी से आरोपियों तक पहुंचेगा, और क्या पीड़ितों को इंसाफ मिल पाएगा या फिर यह मामला भी डर और दबदबे की धूल में दबकर रह जाएगा।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.