Home » Uncategorized » मेट्रिमोनियल साइट पर प्यार, पीछे छुपा था 63 लाख का जाल, पिग बुचरिंग स्कैम से हिला इंदौर

मेट्रिमोनियल साइट पर प्यार, पीछे छुपा था 63 लाख का जाल, पिग बुचरिंग स्कैम से हिला इंदौर

इंदौर में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ऑनलाइन रिश्तों पर भरोसा करने वालों को झकझोर कर रख दिया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट को मेट्रिमोनियल साइट पर मिली महिला ने पहले भावनात्मक तौर पर अपने जाल में फंसाया और फिर साढ़े 63 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन स्कैम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘पिग बुचरिंग’ फ्रॉड कहा जाता है।

मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र की इंडस सैटेलाइट ग्रीन कॉलोनी का है। 45 वर्षीय पीड़ित ने 12 अप्रैल 2024 को DivorceMatrimony.com पर प्रोफाइल बनाई थी। यहीं उसकी मुलाकात कायरा मल्होत्रा उर्फ रुही नाम की महिला से हुई। बातचीत बढ़ी, मोबाइल नंबर शेयर हुए और धीरे-धीरे विश्वास गहराता चला गया।

यहीं से शुरू हुआ ठगी का खेल। आरोपी महिला ने अलग-अलग बहानों से निवेश और फायदे का झांसा दिया। पीड़ित को विश्वास में लेकर रकम म्यूल खातों में ट्रांसफर करवाई गई। जब तक पीड़ित को शक हुआ, तब तक उसके खाते से साढ़े 63 लाख रुपये निकल चुके थे और महिला पूरी तरह गायब हो चुकी थी।

क्राइम ब्रांच इंदौर अब मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और बैंक खातों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि यह संगठित साइबर गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जिसमें कई लोग अलग-अलग स्तर पर शामिल हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन रिश्तों और निवेश के प्रस्तावों में सतर्क रहें। क्योंकि इस बार ठगी सिर्फ पैसों की नहीं थी, भरोसे की भी थी।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x