Home » Uncategorized » मंदिर में घुसे चोर, पहले टेका माथा… फिर 16 लाख की चांदी समेट ले गए

मंदिर में घुसे चोर, पहले टेका माथा… फिर 16 लाख की चांदी समेट ले गए

उज्जैन के प्राचीन आशापुरी मां भवानी मंदिर में मंगलवार देर रात हुई चोरी ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। घट्टिया क्षेत्र के नजरपुर स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर से बदमाश 4 किलो से अधिक चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गई चांदी की कीमत करीब 16 लाख रुपए बताई जा रही है। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सामने आ चुकी है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब 3:15 बजे एक चोर खिड़की के रास्ते मंदिर के अंदर दाखिल होता है, जबकि दूसरा बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहता है। मंदिर में प्रवेश करने के बाद चोर सबसे पहले मां भवानी को प्रणाम करता है। इसके बाद वह बाल्टी का सहारा लेकर माता का चांदी का छत्र उतारता है। कुछ ही मिनटों में वह नथनी, हार और अन्य रजत आभूषण समेट लेता है और फरार हो जाता है।

हालांकि मंदिर समिति और स्थानीय लोगों का दावा है कि बदमाश सिर्फ दो नहीं बल्कि तीन थे। आशंका है कि एक बदमाश बाहर रहकर पूरी वारदात पर नजर रख रहा था, ताकि किसी की आहट मिलते ही साथियों को सतर्क किया जा सके।

घटना के बाद मंदिर परिसर में दहशत का माहौल है। श्रद्धालुओं में रोष है और प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है और आसपास के इलाकों में जांच तेज कर दी गई है।

आस्था के इस केंद्र में हुई चोरी ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दिखा दिया कि बदमाश कितनी बेखौफ होकर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x