...
Home » Uncategorized » छात्राओं के कपड़े बदलते समय असामाजिक तत्वों का दुष्कृत्य

 छात्राओं के कपड़े बदलते समय असामाजिक तत्वों का दुष्कृत्य

 

उमरिया। ग्राम पिपरिया स्थित हाईस्कूल में आयोजित राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निर्धारित परिवर्तन कक्ष में 3-4 नशेड़ी युवक घुस गए और मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने का प्रयास किया। कक्षा में पुरुषों का प्रवेश वर्जित होने के बावजूद यह घटना हुई, जिससे छात्राओं की अस्मिता पर गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।

शाला में पदस्थ आपरेटर रजनीश तिवारी और कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए शिक्षक दिलीप मिश्रा ने युवकों को ऐसा कृत्य करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन मदहोशी में चूर आरोपियों ने तीनों शिक्षकों पर हमला कर दिया। इस दौरान मौजूद अन्य लोगों ने समय रहते बीच-बचाव कर शिक्षकों की जान बचाई।

घटना के बाद पीड़ित शिक्षकों ने थाना कोतवाली में पहुंचकर सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, लेकिन आरोपियों ने मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। राष्ट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में घुसकर की गई यह घिनौनी हरकत न केवल छात्राओं की सुरक्षा के लिए गंभीर चेतावनी है, बल्कि इसे लेकर समाज में भी चिंता की लहर दौड़ गई है।

पुलिस अब मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने की संभावना तलाश रही है। विद्यालय प्रशासन और समाजजन इस बात पर एकमत हैं कि इस प्रकार की घटनाओं पर तुरंत और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.