...
Home » Uncategorized » इंदौर में इंडिया हॉर्स शो, 7 राज्यों के 200 से ज्यादा घोड़े, एक करोड़ के मुर्तजिल ने लहराया परचम

इंदौर में इंडिया हॉर्स शो, 7 राज्यों के 200 से ज्यादा घोड़े, एक करोड़ के मुर्तजिल ने लहराया परचम

इंदौर में शनिवार को एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने खेल और शौक़ीनियत की दुनिया में नया अध्याय जोड़ दिया। पहली बार इंदौर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में दो दिवसीय सेंट्रल इंडिया हॉर्स शो का भव्य आगाज़ हुआ। गांधीनगर ग्राउंड में शुरू हुए इस अनोखे आयोजन में देश के 7 राज्यों से आए 200 से अधिक मारवाड़ी और नूकरा नस्ल के घोड़ों ने अपनी शान, चाल और सौंदर्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

देवी अहिल्या हॉर्स सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित इस शो में मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा सहित सात राज्यों की भागीदारी रही। घोड़ों के लिए विशेष रूप से अस्थायी अस्तबल बनाए गए, जहां उनकी डाइट, ट्रेनिंग और देखभाल का पूरा ध्यान रखा गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ आयोजन शाम 7 बजे तक चला, जिसमें दर्शकों के लिए गैलरी और बीच में आकर्षक प्रतियोगिता रिंग तैयार की गई। रिंग में केवल चयनित घोड़े और उनके मालिकों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई, जिससे मुकाबले की गंभीरता और गरिमा बनी रही।

पहले दिन मिल्क टीथ, टू टीथ और मेयर कैटेगरी की स्पर्धाएं आयोजित हुईं, लेकिन असली चर्चा में रहा महू का खूबसूरत घोड़ा मुतर्ज़िल। टू टीथ कैटेगरी में मुतर्ज़िल ने जब रिंग में कदम रखा, तो मानो पूरा माहौल थम सा गया। 200 से अधिक घोड़ों के बीच उसकी ऊंचाई, संतुलित डील-डौल, कम उम्र में बेहतरीन ट्रेनिंग, फुर्तीली चाल और आकर्षक व्यक्तित्व ने निर्णायकों और दर्शकों, दोनों को प्रभावित किया।

मुतर्ज़िल का दबदबा इतना साफ था कि मुकाबले का केंद्र वही बन गया। उसकी अलग पहचान और दमदार प्रस्तुति ने इंदौर को गौरवान्वित कर दिया। पहले ही दिन मिले इस शानदार प्रदर्शन ने हॉर्स शो में रोमांच और उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है, और अब सभी की निगाहें दूसरे दिन के मुकाबलों पर टिकी हैं।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.