Home » Uncategorized » किराये के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, चाकू से हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार

किराये के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, चाकू से हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के थाना संयोगितागंज क्षेत्र में मकान किराया देने को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। दिनांक 17 जनवरी 2026 को आरोपी शिवा ठाकुर ने किरायेदारी के मुद्दे पर गौरव मीणा (उम्र 21 वर्ष), निवासी पवनपुरी पालदा नाका, इंदौर के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू से माथे पर हमला कर दिया। इस हमले में गौरव मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का उपचार आर.के. अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद फरियादी ऋषभ राय द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना संयोगितागंज अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित कुमार सिंह एवं पुलिस उपायुक्त श्री राजेश व्यास द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री रामस्नेही मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री के.पी. सिंह यादव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद दिनांक 23 जनवरी 2026 को आरोपी शिवा उर्फ शिवराज पिता मालम सिंह ठाकुर (उम्र 23 वर्ष), निवासी नेहरू नगर, इंदौर, स्थायी पता ग्राम दौलतपुरा लालोई, जिला भोपाल को धार कोठी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया।

गिरफ्तारी के समय आरोपी ने भागने का प्रयास करते हुए एक खंडहरनुमा दीवार पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसे दाहिने हाथ की कलाई में चोट आई। इसके बाद पुलिस द्वारा उसे एम.वाय. अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया और विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना फिलहाल जारी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x