...
Home » Uncategorized » महू में पानी बना बीमारी की वजह, प्रशासन अलर्ट मोड पर, घर-घर सर्वे का ऐलान

महू में पानी बना बीमारी की वजह, प्रशासन अलर्ट मोड पर, घर-घर सर्वे का ऐलान

महू। पट्टी बाजार के चन्दर मार्ग में अचानक फैली बीमारी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दूषित पेयजल के कारण 22 लोग बीमार हो गए, जिनमें से 9 मरीजों का इलाज अस्पताल में जारी है, जबकि अन्य लोग घर पर ही उपचार ले रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा देर रात महू पहुंचे और अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी स्थिति जानी।

कलेक्टर वर्मा ने प्रभावित मार्ग पर रहवासियों से भी चर्चा की और स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी मरीज के इलाज में लापरवाही न हो। उन्होंने महू कैंट बोर्ड को तत्काल पानी की गुणवत्ता जांचने और क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति नियंत्रण में है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह से ही मौके पर मौजूद है। क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

प्रशासन ने घोषणा की है कि कल सुबह से प्रभावित क्षेत्र में घर-घर सर्वे शुरू किया जाएगा। जिन लोगों में बीमारी के लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें घर पर ही उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। राहत की बात यह है कि फिलहाल कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है और अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों को कल छुट्टी भी दी जा सकती है।

महू में पानी से फैली इस बीमारी ने एक बार फिर पेयजल व्यवस्था और स्वच्छता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.