Home » Uncategorized » डिक्की खुलते ही उड़े पुलिस के होश, 2.46 लाख का खतरनाक…

डिक्की खुलते ही उड़े पुलिस के होश, 2.46 लाख का खतरनाक…

इंदौर।
जिस पतंग को लोग शौक और उत्सव का प्रतीक मानते हैं, वही पतंग अगर जानलेवा बन जाए तो उसे रोकना ज़रूरी है। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि शहर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

मानव जीवन और पशु-पक्षियों के लिए घातक प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ इंदौर पुलिस की मुहिम लगातार तेज़ होती जा रही है। इसी कड़ी में थाना चंदननगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चाइनीज मांझा की तस्करी कर रहे दो सगे भाइयों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

दिनांक 08 जनवरी 2026, मुखबिर से मिली एक गोपनीय सूचना ने पुलिस को अलर्ट कर दिया। बताया गया कि एक सफेद रंग की कार (MP09 CM 0724) में भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा भरकर चंदननगर से धार की ओर ले जाया जा रहा है।

पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की, लेकिन कार चालक ने रुकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद शुरू हुआ फिल्मी अंदाज़ का पीछा, जो नावदापंथ होते हुए प्रतापनगर, धार रोड पर जाकर खत्म हुआ। आखिरकार पुलिस ने संदिग्ध कार को रोक लिया।

जब कार की डिक्की खोली गई, तो सामने आया मौत का सामान
एक प्लास्टिक कार्टून में रखी 46 गिरीं, जिन्हें जांचने पर वे सभी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा पाई गईं।

गिरफ्तार आरोपी:
करण मेहता (25 वर्ष), निवासी दिलावरा रोड, कुमार गड्डा, जिला धार
अभिषेक मेहता (24 वर्ष), निवासी दिलावरा रोड, कुमार गड्डा, जिला धार

आरोपियों से मांझा कहां से लाया गया और किन-किन जगहों पर सप्लाई होनी थी इस संबंध में पूछताछ जारी है।

जनहित में इंदौर पुलिस की सख़्त अपील:

“जीवन चुनें, मांझा नहीं।”
आपका शौक किसी की जान का दुश्मन न बने।
पतंग उड़ाने के लिए **केवल पारंपरिक सूती मांझे का ही उपयोग करें।

सूचना दें:
यदि कहीं भी गुपचुप तरीके से चाइनीज मांझा बेचा जा रहा हो, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या
इंदौर पुलिस क्राइम वॉच हेल्पलाइन – 7049108283 पर जानकारी दें।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x