...
Home » Uncategorized » जीआरपी इंदौर ने 36 बोतल विदेशी शराब पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

जीआरपी इंदौर ने 36 बोतल विदेशी शराब पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

रेलवे मार्ग से हो रही अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए जीआरपी इंदौर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर श्रीमती ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी ने 36 बोतल विदेशी शराब जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर 23 जनवरी की रात ड्यूटीरत जीआरपी बल ने रेलवे स्टेशन इंदौर के प्लेटफॉर्म क्रमांक 02/03 पर ब्रिज के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके बैग और झोलों से अवैध रूप से परिवहन की जा रही विदेशी मदिरा बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेमजी भाई (61) निवासी पोरबंदर (गुजरात), वाला भाई (58) निवासी पोरबंदर (गुजरात) और मनसुखलाल (50) निवासी जूनागढ़ (गुजरात) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से कुल 36 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा लगभग 27 लीटर तथा अनुमानित कीमत 58,560 रुपये बताई जा रही है। जब्त शराब में वेट69, सिग्नेचर, रॉयल चैलेंज और ओल्ड स्मगलर जैसे ब्रांड शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रेलवे के जरिए अंग्रेजी शराब की अवैध तस्करी कर रहे थे। मामले में थाना जीआरपी इंदौर में अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में प्रआर. राकेश वर्मा, प्रआर. निरंजन मीणा, आर. सुरजीत सिंह, आर. किशोर परमार तथा आरपीएफ जवान सुनील ढाका और संतोष गुर्जर की भूमिका सराहनीय रही।

जीआरपी इंदौर की इस सख्त कार्रवाई से साफ संदेश है कि रेलवे मार्ग से किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.